इंदौर के तीन बदमाशों ने जबलपुर में एक ट्रक चालक के आंख में पेपर स्प्रे डालकर 16.5 लाख के चने से भरा ट्रक लूट लिया। आरोपी ड्राइवर को रास्ते में फंकेकर फरार हो गए। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए ट्रक और एक आरोपी को पकड़ लिया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।
