जबलपुर में नर्मदा नदी पर आइकानिक ब्रिज भी बन रहा है। इसकी लागत करीब 300 करोड़ रुपये है। 25 जनवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे तीन मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान सेंटरिंग की ढलाई के दौरान तीन मजदूर ऊंचाई से गिर गए थे, जिसमें एक मजदूर मुर्सलेम एस के पिता नुरुद्दीन एस की गिरने की वजह से मौत हो गई।