Jabalpur Railway Station : जबलपुर रेलवे स्टेशन के फूड प्लाजा में गंदगी और अव्यवस्था का मामला सामने आया है। चीफ कर्मशियल मैनेजर रश्मि बघेल ने अचानक निरीक्षण किया और फूड प्लाजा को सील करने के निर्देश दिए। फूड प्लाजा में शाकाहारी और मांसाहारी भोजन को अलग-अलग पकाने की व्यवस्था नहीं थी और स्वच्छता का ध्यान नहीं रखा जा रहा था।
