जमात-उद-दावा के डिप्टी चीफ मक्की की हार्ट अटैक से मौत:मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज का रिश्तेदार, 2023 में ग्लोबल आतंकी घोषित हुआ

0
82

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के साले और आतंकी अब्दुल रहमान मक्की की आज दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। मक्की पिछले कुछ दिनों से बीमार था। हाई शुगर की वजह से लाहौर के एक प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। अब्दुल मक्की आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का डिप्टी चीफ भी था। उसे 2020 में आतंकी फंडिग के लिए एक अदालत ने 6 महीने की सजा भी सुनाई थी। सजा के बाद उसने खुद को लो प्रोफाइल कर लिया था। 2023 में संयुक्त राष्ट्र ने उसे ग्लोबल आतंकी घोषित किया था। कौन है अब्दुल रहमान मक्की? अब्दुल रहमान मक्की को हाफिज अब्दुल रहमान मक्की के नाम से भी जाता है। उसका जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर में हुआ था। मक्की लंबे समय से हाफिज सईद का करीबी रहा है। उसने लश्कर और जमात-उद-दावा में कई अहम पदों को संभाला है। मक्की पॉलिटिकल चीफ और लश्कर के लिए फंड जुटाने जैसे काम भी संभालता था। वो लश्कर की गवर्निंग बॉडी शूरा का मेंबर भी था। मक्की को 2000 में लाल किले और 2008 में मुंबई के ताज होटल पर आतंकी हमले के लिए भारतीय एजेंसियों ने उसे आरोपी माना था। अमेरिकी वित्त विभाग ने 2010 में उसे ग्लोबल आतंकियों की लिस्ट में शामिल किया था। खबर अपडेट हो रही हैं….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here