जया बच्चन की हरकत पर भड़के अशोक पंडित:बोले- पब्लिक सर्वेंट हर वक्त नाराज नहीं रह सकते, यह जनता का अपमान है

0
49

जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक शख्स को धक्का मारती हुई नजर आ रही हैं, जो उनके साथ फोटो क्लिक कराने की कोशिश कर रहा था। अब इस मामले पर फिल्ममेकर अशोक पंडित का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर जया बच्चन की इस हरकत की आलोचना की है और उन पर जनता का अपमान करने का आरोप लगाया है। अशोक पंडित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, जया बच्चन ने एक आम आदमी को सिर्फ इसलिए धक्का दिया क्योंकि वह सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। ये बहुत ही निंदनीय एक्ट है। और उन लोगों का अपमान भी है, जिन्होंने इन्हें वोट दिया। अपनी सेवा के लिए चुना है। पब्लिक सर्वेंट, खासकर इलेक्टेड रिप्रजेंटेटिव्स को तो उन लोगों के प्रति अच्छे से पेश आना चाहिए, जो उनके फैंस हैं। अशोक पंडित ने लिखा, एक पब्लिक सर्वेंट 24 घंटे नाराज और चिड़चिड़ा नहीं रह सकता। ऐसे कलाकार से तो इंसानियत और विनम्रता की उम्मीद की जाती है, जिसे फैंस का प्यार मिला है और जिसने उसे ये मुकाम और पोजीशन दिलाई हो। कंगना भी कर चुकी हैं आलोचना सिर्फ अशोक पंडित ही नहीं कंगना रनोट भी जया बच्चन की आलोचना कर चुकी हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- सबसे बिगड़ैल और प्रिविलेज्ड महिला। लोग उनके नखरे/बेतुकेपन को सिर्फ इसलिए सहन करते हैं क्योंकि वो अमिताभ बच्चन जी की पत्नी हैं। वो समाजवादी टोपी मुर्गे की कंघी जैसी लग रही है, जबकि वो खुद मुर्गे जैसी लग रही हैं। कितनी अपमानजनक और शर्मनाक बात है। —————- बॉलीवुड की ये खबर भी पढ़ें.. कंगना ने जया बच्चन को बताया मुर्गे जैसी:शख्स को धक्का मारने पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सिर्फ अमिताभ बच्चन के कारण लोग झेलते हैं सांसद एक्टर जया बच्चन एक बार फिर से अपने गुस्से की वजह से सुर्खियों में हैं। मंगलवार को उन्होंने उस समय अपना आपा खो दिया, जब एक व्यक्ति ने नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। पूरी खबर पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here