जर्मनी में कार ने लोगों को कुचला, 20 घायल:घायलों में बच्चे भी शामिल; ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया

0
46

जर्मनी के म्यूनिख शहर में एक शख्स ने कई लोगों पर कार चढ़ा दी है। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए है। घटना म्यूनिख के डाउनटाउन इलाके के पास सुबह लगभग 10:30 बजे हुई। यह भी साफ नहीं है कि लोगों को जानबूझकर टक्कर मारी गई या नहीं। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि ड्राइवर को मौके पर ही पकड़ लिया गया। घटनास्थल पर एक क्षतिग्रस्त मिनी कार देखी गई। फायर सर्विस ने बताया कि इस घटना में कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। म्यूनिख के मेयर डाइटर राइटर ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और बताया कि घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। घटना के समय सर्विस वर्कर्स यूनियन “वेर.डी” विरोध प्रदर्शन कर रहा था। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि घायलों में प्रदर्शनकारी शामिल हैं या नहीं। कल से म्यूनिख में सिक्योरिटी समिट का आयोजन म्यूनिख में शुक्रवार से ‘म्यूनिख सिक्योरिटी समिट’ का आयोजन शुरू होगा। इस समिट में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शामिल होंगे। हादसा समिट वाली जगह से सिर्फ 1.5 किमी दूर हुआ है। म्यूनिख सिक्योरिटी समिट इंटरनेशनल सिक्योरिटी पॉलिसी पर होने वाली यह सालाना बैठक है। यह 1963 से म्यूनिख में आयोजित की जा रही है। पहले इसका नाम म्यूनिख कॉन्फ्रेंस ऑन सिक्योरिटी पॉलिसी हुआ करता था। इसका उद्देश्य है- डायलॉग के जरिए शांति स्थापित करना। दिसंबर में क्रिसमस मार्केट में लोगों पर कार चढ़ाई थी पिछले साल 20 दिसंबर को जर्मनी के ही मैगडेबर्ग शहर में एक शख्स ने लोगों पर कार चढ़ा दी थी। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। हमले का आरोपी 50 साल का एक सऊदी अरब का डॉक्टर था, जो 2006 से जर्मनी के पूर्वी राज्य सैक्सोनी-अनहाल्ट में रहता है। घटना के बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था। हमलावर ने हमले से पहले एक BMW कार किराए पर ली थी। ———————–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here