जशपुर में खड़े ट्रेलर से टकराई कार, 5 की मौत:सांस्कृतिक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे युवक; सभी एक ही गांव के रहने वाले

0
8

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भीषण सड़क हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई। हादसा 6 दिसंबर शनिवार की रात NH-43 पतराटोली के पास हुआ। जहां एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर से जा टकराई। घटना दुलदुला थाना क्षेत्र की है। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कार सवार सभी 5 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह चपट गया। मृतक चराईडांड़ इलाके के एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक कार कुनकुरी से जशपुर की ओर आ रही थी। सभी युवक एक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गए थे और देर रात घर वापस लौट रहे थे। कार्यक्रम के बाद घर पहुंचने की जल्दी में कार की रफ्तार काफी तेज थी। पतराटोली के पास अचानक सामने खड़े ट्रेलर को देखकर ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख पाया और सीधी भिड़ंत हो गई। पहले देखिए हादसे की ये तस्वीरें- अंदर फंसी हुई थी लाशें पुलिस जब पहुंची तो सभी की लाशें कार के अंदर फंसी हुई थी। पुलिस ने शवों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए दुलदुला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। दुलदुला थाना प्रभारी केके साहू ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों से संपर्क स्थापित कर उनकी पहचान की प्रक्रिया की जा रही है। …………………………. हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर में 5 मौतें: NH-49 पर हादसा, बारात से लौट रहे थे स्कॉर्पियो सवार; मृतकों में 2 सेना के जवान जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सुकली में नेशनल हाईवे 49 पर देर रात ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ा, जबकि तीन ने इलाज के दौरान जान गंवाई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में शामिल राजेंद्र कश्यप (27) और पोमेश्वर जलतारे (33) इंडियन आर्मी के जवान थे। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here