जशपुर में यात्री बस पलटने से 2 की मौत, VIDEO:हादसे में 14 लोगों की गंभीर हालत, करडेगा से कुनकुरी आ रही थी, राहत-बचाव कार्य जारी

0
1

छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत हो गई। जशपुर में यात्री बस पलटने से 5 लोगों की जान चली गई। जबकि 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घटना तपकरा थाना क्षेत्र की है। वहीं, भाटापारा में ट्रक की टक्कर से बस सवार 4 लोगों की मौत हो गई। 15 से अधिक यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस रायपुर से बिलासपुर की ओर जा ही थी। घटना सिमगा थाना क्षेत्र की है। केस- 1 जशपुर में बस पलटी पहली घटना जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, बस करडेगा से कुनकुरी आ रही थी, जिसमें 24 से अधिक यात्री सवार थे। जैसे ही बस गोडाअंबा गांव के पास पहुंची बेकाबू होकर निर्माणाधीन मकान में जा घुसी और पलट गई। हादसे में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। तपकरा थाना पुलिस और करडेगा चौकी की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव शुरू किया। दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को तत्काल एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से उपचार के लिए कुनकुरी अस्पताल भेजा गया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर बस की तेज रफ्तार और चालक का वाहन से नियंत्रण खो देना हादसे की वजह माना जा रहा है। केस- 2 भाटापारा में ट्रक की टक्कर से बस सवार 4 की मौत दूसरी घटना बालौदबाजार जिले के सिमगा थाना क्षेत्र की है। नेशनल हाईवे पर स्थित दरचुरा गांव के पास आरबीएस कंपनी की बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सिमगा पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। फिलहाल, घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here