शोक पत्र बांटकर बाइक से घर लौट रहे दो ग्रामीणों के सामने अचानक हाथियों का दल आ जाने से अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए एक ग्रामीण को पेड़ पर चढ़ना पड़ा और वह अंधेरे में करीब एक घंटे तक हाथियों के बीच लटका रहा। बाद में वन विभाग की टीम और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
