जहां मंदिर टूटा उस गांव में 24 घंटे पुलिस तैनात:रायगढ़ के भाटनपाली में 4-5 लोगों के इकट्ठा होने पर रोक; नहीं कर सकते मीटिंग

0
21

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार को मंदिर तोड़ने के बाद बवाल हो गया। बताया जा रहा कि इस मंदिर में प्रतिमा स्थापित नहीं हुई थी। मंदिर टूटने पर गुस्साए हिंदू संगठन के लोगों ने चर्च के क्रॉस को तोड़ दिया। साथ ही वहां भगवा गमछा का झंडा लगा दिया। 2 दिनों बाद गांव की स्थिति को जानने दैनिक भास्कर की टीम उसी भाटनपाली गांव पहुंची। जूटमिल थाना इलाके का भाटनपाली गांव रायगढ़ शहर से 15 किलोमीटर दूर है। गांव में अभी भी पुलिस मौजूद है। साथ ही मुनादी कराई गई है कि 4-5 लोग एक साथ न दिखें। पढ़िए भाटनपाली गांव की ग्राउंड रिपोर्ट… दैनिक भास्कर की टीम जब गांव पहुंची तो कुछ लोग आपस में बात कर रहे थे। हंगामे के बारे में भाटनपाली के सरपंच जसकेतन झारिया से दैनिक भास्कर ने बात की। उनका कहना है कि मंदिर का निर्माण करीब 8 साल पहले निर्मल सारथी ने करवाया था, जब वे हिंदू थे। 2-3 साल पहले सेहत खराब रहने के कारण निर्मल ने धर्म परिवर्तन कर लिया था। उपचार सभा में शामिल हुआ और विश्वास बढ़ा तो उसने ईसाई धर्म अपना लिया। इसके बाद निर्मल ने ही जेसीबी से मंदिर को ढहा दिया। मंदिर का मलबा वहीं पड़ा है दैनिक भास्कर की टीम उस जगह पर पहुंची, जहां निर्मल सारथी ने खुद के द्वारा बनाए गए मंदिर को तोड़ा था। मंदिर में प्रतिमा स्थापना नहीं हुई थी। आज भी टूटे हुए निर्माणाधीन मंदिर का मलबा, ईंट वहां पड़े हुए हैं। गांव में मुनादी भी कराई गई गांव की कच्ची सड़क से हम आगे बढ़ रहे थे, तभी एक दुकान में हमने गांव के लोगों से चर्चा की। उनका कहना था कि अभी वैसा कुछ नहीं है, लेकिन थोड़ा तो मन में भय है कि आखिर कब क्या हो जाए, पर पुलिस के जवान ड्यूटी कर रहे हैं। गांव में मुनादी कराई गई है। तब हम सीधे कोटवार के पास पहुंचे। पुलिस जवान ड्यूटी पर तैनात मंदिर के ठीक सामने एक चर्च है, जो करीब 20-22 साल पहले यहां बनाया गया था। पास में पुलिस के 6-7 जवान ड्यूटी पर तैनात थे। वे आते-जाते लोगों पर नजर रख रहे थे। जवानों ने बताया कि, 24 घंटे की शिफ्ट लगी है। जब तक अधिकारियों का नया आदेश नहीं आ जाता, वे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। जानिए क्या है पूरा मामला? दरअसल, भाटनपाली गांव में बुधवार की सुबह ग्रामीणों को गांव में हनुमान मंदिर टूटा मिला। जैसे ही इसकी खबर गांव में फैली, तो लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मामले की सूचना पुलिस और हिन्दू संगठन को भी दी गई, जिस पर हिन्दू संगठन के लोगों ने घटनास्थल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। हिंदू संगठन के लोगों ने चर्च में लगे क्रॉस को तोड़ा हिन्दू संगठन के लोगों ने हंगामा करते हुए चर्च में लगे क्रॉस को तोड़ दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान पुलिस और हिन्दू संगठन के लोगों के बीच झड़प हो गई। पुलिस सभी को समझाइश देने में लगी रही। लंबे समय बाद हंगामा शांत हुआ। चर्च की जमीन को लेकर भी आया बयान विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने बताया कि हमें गांव वालों से सूचना मिली कि JCB से मंदिर को तोड़ा जा रहा है। यहां पहुंचे तो मंदिर तोड़ने को लेकर गांव के लोगों में गुस्सा था। मंदिर के पास में ही अवैध चर्च है। चर्च वालों ने ही मंदिर को तोड़ा है। बताया जा रहा है कि, मंदिर के ठीक सामने एक चर्च है, इसलिए हिंदू संगठन ने उन्हीं पर मंदिर को नुकसान पहुंचाने आरोप लगाया। इस दौरान एसडीएम मौके पर आए, तो SDM ने बताया कि पट्टे की जमीन पर चर्च बना है। पटवारी ने भी कहा कि, जिस जमीन पर चर्च है, वो किसी रोहित शाह की जमीन है। चर्च में बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा नहीं हुई है- CSP मामले में सीएसपी आकाश शुक्ला ने घटना वाले दिन (बुधवार को) बताया था कि, हनुमान मंदिर में प्रतिमा नहीं है। अभी मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा नहीं हुई है। फिलहाल, सभी को समझाइश देते हुए शांत कराया गया है। —————————— इस मामले से जुड़ी ये खबर पढ़ें… रायगढ़ में हनुमान मंदिर तोड़ने पर बवाल…VIDEO: भड़के हिंदू संगठन ने भी चर्च का तोड़ा क्रॉस, भगवा गमछे को झंडा बनाकर लगाया; पुलिस से झूमाझटकी नाराज हिन्दू संगठन और क्रिश्चियन समाज के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। इस दौरान इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। समझाइश के दौरान हिन्दू संगठन के लोगों के बीच झड़प भी हो गई।​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर ​

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here