जांजगीर-चांपा में दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप; पुलिस ने गांव में घेराबंदी कर पकड़ा

0
130

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक विकास भारद्वाज बोरसी का रहने वाला है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी अनुसार पीड़ित युवती ने बताया की उसकी विकास भारद्वाज से जान पहचान हुई थी। जिसमे बाद दोनों फोन से बातें किया करते थे। इस बीच विकास भारद्वाज ने शादी करने की बात कहते हुए दुष्कर्म किया है। इसके बाद शादी करने की बात कहने पर टालमटोल करने लगा। पामगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया। युवक ने स्वीकार अपना जुर्म आरोपी विकास भारद्वाज के गांव बोरसी में होने की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। घेराबंदी कर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here