छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में कांग्रेस आज ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन कर रही है। हॉकी ग्राउंड में हो रही सभा में कांग्रेस के कई दिग्गज मौजूद हैं। थोड़ी देर में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी पहुंचेंगे। तीन चरणों में इसका आयोजन हो रहा है। पहले चरण में आज सभा फिर दूसरे फेज में विधानसभा स्तर पर आयोजन होगा। तीसरे चरण में नेता डोर-टू-डोर लोगों से मिलकर संविधान से मिले मौलिक अधिकारों की जानकारी देंगे।
