जालंधर में बॉलीवुड एक्टर सन्नी देओल-रणदीप हुड्डा पर FIR:जाट मूवी में चर्च वाले सीन पर बढ़ा विवाद, धार्मिक भावनाएं आहत की धारा लगाई

0
27

पंजाब के जालंधर में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और रणदीप हुड्डा पर FIR दर्ज हुई है। उनके साथ 3 और भी लोग शामिल हैं। ईसाई समुदाय का आरोप है कि जाट फिल्म के एक सीन से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसको लेकर उन्होंने जालंधर में विरोध प्रदर्शन भी किया था। प्रदर्शन के बाद जालंधर के सदर थाने में सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार, निर्देशक गोपी चंद, निर्माता नवीन मालिनेनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अब पढ़िए ईसाई समुदाय के नेता की शिकायत में 2 बड़ी बातें… 1. रणदीप हुड्‌डा ने ईसा मसीह का अनादर किया
ईसाई समुदाय के नेता विकलाव गोल्डी ने 15 अप्रैल को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने कहा था- कुछ दिन पहले सिनेमाघरों में जाट फिल्म रिलीज हुई। फिल्म में रणदीप हुड्डा ने हमारे ईसा मसीह और हमारे धर्म में इस्तेमाल की जाने वाली पवित्र चीजों का अनादर किया। रणदीप हुड्डा चर्च के अंदर प्रभु ईसा मसीह की तरह खड़े थे और हमारे शब्द आमीन का अनादर किया गया। 2. ईसा मसीह के विरोधी चर्चों पर हमला करेंगे
उन्होंने कहा कि फिल्म में यह भी कहा गया कि आपके प्रभु ईसा मसीह सो रहे हैं और उन्होंने मुझे भेजा है। ऐसे में जो लोग ईसा मसीह के विरोधी हैं, वे ऐसी फिल्में देखकर हमारे चर्चों पर हमला करेंगे। इसे देखकर देश-विदेश में रहने वाले ईसाई समुदाय में गुस्सा है। FIR दर्ज करने के लिए 2 दिन का टाइम दिया था
ईसाई समुदाय के नेताओं ने पुलिस अधिकारियों को FIR दर्ज करने के लिए 2 दिन का टाइम दिया था। उन्होंने केस दर्ज न करने पर बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया था। अब 2 दिनों के अंदर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। समुदाय ने फिल्म पर पूर्ण रोक लगाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here