जीनत अमान की दूसरी शादी भी सफल नहीं रही:बोली थीं- ससुराल वालों ने प्रॉपर्टी से बेदखल किया था, बच्चों को मेरे खिलाफ भड़काया गया था

0
24

जीनत अमान ने दो शादी की थी। पहली शादी उनकी एक्टर संजय खान से हुई थी। हालांकि उनका यह रिश्ता लंबा नहीं चला। फिर 1985 में जीनत अमान ने एक्टर मजहर खान से शादी। लेकिन बदकिस्मती से उन्हें रिश्ते में भी बहुत कुछ सहना पड़ा। एक इंटरव्यू में जीनत ने कहा था कि पति के साथ ससुराल वालों ने भी उनका बहुत शोषण किया था। मजहर की मौत के बाद उन्हें प्रॉपर्टी से भी बेदखल कर दिया गया था। यहां तक कि जीनत के बच्चों को भी उनके खिलाफ भड़का दिया था। जीनत अमान बोलीं- मजहर को दवाइयों की लत लग गई थी सिमी गरेवाल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘मजहर के साथ क्या हुआ था कि उसने खुद ही हेल्प करना बंद कर दिया था। वह जो कुछ भी कर रहा था, वह खुद को और नुकसान पहुंचा रहा था। मैं वहां उसके साथ रुक कर उसे ऐसा करते नहीं देख सकता था। वह प्रिस्क्रिप्शन दवाओं, पेनकिलर दवाओं के आदी हो गए थे। एक समय वह दिन में सात बार दवा ले रहे थे। डॉक्टरों ने कहा था कि उनकी किडनी काम करना बंद कर देगी। बच्चे रिक्वेस्ट करते थे कि मैं उनसे रिक्वेस्ट करूं कि वो दवाइयां न लिया करें।’ जीनत के लिए दूसरे पति के साथ रिश्ता खत्म करना मुश्किल था जीनत अमान ने आगे कहा था- आखिरकार उनकी किडनी खराब हो गई। इसी वक्त मैंने इस रिश्ते से बाहर निकलने के बारे में सोचा था। मुझे ऐसा करने में बहुत वक्त लगा क्योंकि मुझे रिश्ते से बाहर आने के बाद उसकी चिंता लगी थी। मैंने उनके लिए बहुत सारी लड़ाइयां लड़ीं। मेरे लिए इस रिश्ते से निकलना बहुत मुश्किल था। जीनत को पति का अंतिम दर्शन नहीं करने दिया गया था जीनत ने यह भी बताया था कि मजहर के निधन के बाद ससुराल वालों ने उन्हें सारी प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया था। साथ बच्चों को भी जीनत के खिलाफ बहुत भड़का दिया था। उन्होंने कहा था- मजहर का सारा पैसा उसकी मां और बहन ने लिया था। इतना ही नहीं मुझे उन लोगों ने मजहर का अंतिम दर्शन भी नहीं करने दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here