जबलपुर इंजीनियरिंग कालेज (जेईसी) के बीटेक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने एक अभिनव डिजिटल ब्रेन रोबोट विकसित किया है, जो टेक्स्ट और वाइस दोनों माध्यमों में संवाद करने और सवालों के सटीक जवाब देने में सक्षम है। कालेज की एआइ रिसर्च टीम से जुड़े बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र देवर्षि दीक्षित और संस्कृति जैन इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं।
