Bhopal News: राजधानी के सबसे बड़े जिला चिकित्सालय (जेपी अस्पताल) में साल के शुरुआती 9 दिनों के भीतर ही अस्पताल की फार्मेसी से वितरित दवाओं में खराबी के दो गंभीर मामले उजागर हुए हैं। 3 जनवरी को जहां एक मरीज ने फफूंदी लगी डिक्लोफेनाक टैबलेट मिलने की शिकायत की थी, वहीं 6 जनवरी को सील पैक माउथवाश के भीतर कीड़ा जैसी आकृति मिलने से हड़कंप मच गया।
