जॉब एजुकेशन बुलेटिन:तमिलनाडु TRB में 2,708 भर्तियां; पंजाब PSC में 101 वैकेंसी, SSC CHSL टियर-1 में सेंटर चुन सकेंगे कैंडिडेट्स

0
5

नमस्कार, टॉप जॉब्स में आज बात तमिलनाडु में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती और पंजाब PSC में आवेदन शुरू होने की। करेंट अफेयर्स में बात बॉलीवुड मशहूर एक्टर गोवर्धन असरानी के निधन समेत अन्य खबरों की। टॉप स्टोरी में बात SSC CHSL टियर-1 में शहर सिलेक्ट करने की फैसिलिटी शुरू करने की। करेंट अफेयर्स 1. बॉलीवुड मशहूर एक्टर गोवर्धन असरानी का निधन बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोवर्धन असरानी का 20 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे निधन हो गया है। 84 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है। 2. साने ताकाइची जापन की पहली महिला पीएम होंगी जापान की साने ताकाइची मंगलवार, 21 अक्टूबर को देश की प्रधानमंत्री चुनी गईं। 3. राष्ट्रपति द्रौपुदी मुर्मू केरल के चार दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपुदी मुर्मू मंगलवार, 21 अक्टूबर से केरल के चार दिवसीय दौरे पर हैं। वो आज तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगी। टॉप जॉब्स 1. तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड में भर्ती तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड यानी TN TRB ने राज्य के सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 2,708 पदों पर यह भर्ती की जा रही है। उम्मीदवार trb.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 2. पंजाब PSC में भर्ती पंजाब लोक सेवा आयोग ने पंजाब सरकार के बागवानी विभाग में बागवानी विकास अधिकारी यानी हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर के 101 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। और सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. SSC में अब पसंदीदा शहर चुन सकेंगे कैंडिडेट्स स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी SSC ने एक नई सुविधा की शुरुआत की है, जिसके तहत कैंडिडेट्स अपने पसंदीदा परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट चुन सकेंगे। ये सुविधा कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल यानी CHSL टियर 1 परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए है। टियर-1 परीक्षा की शुरुआत 12 नवंबर, 2025 से शुरू होगी। इससे पहले कैंडिडेट्स को अपनी परीक्षा तिथि, शहर और स्लाॅट खुद चुनना होगा। ऐसे में कैंडिडेट्स 22 से 28 अक्टूबर के बीच SSC के पोर्टल में लॉग इन करके अपने ऑप्शन्स दर्ज कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here