नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात BOB और मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड में निकली वैकेंसीज की। करेंट अफेयर्स में जानेंगे NABL के नए अध्यक्ष के बारे में। टॉप स्टोरी में बात RPSC साल 2025 के एग्जाम कैलेंडर की। करेंट अफेयर्स 1. अब प्रीपेड कार्ड होल्डर्स भी UPI पेमेंट कर सकेंगे 27 दिसंबर को RBI ने घोषणा की कि अब प्रीपेड कार्ड होल्डर्स भी UPI पेमेंट कर सकेंगे। इस डिसीजन से गिफ्ट कार्ड, मेट्रो रेल कार्ड और डिजिटल वॉलेट जैसे प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (PPI) के जरिए पेमेंट के लिए UPI का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके लिए थर्ड पार्टी मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करना होगा। 2. डॉ. संदीप शाह NABL के नए अध्यक्ष बने 27 दिसंबर को केंद्र सरकार ने डॉ. संदीप शाह को NABL का अध्यक्ष नियुक्त किया। NABL का पूरा नाम नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज है। उन्होंने मौजूद अध्यक्ष प्रो. सुब्बाना अय्यप्पन की जगह ली। दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें… टॉप जॉब्स 1. बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की वैकेंसी बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1267 पदों पर वैकेंसी निकाली है। 24 से 34 साल तक के BE, Btech कर चुके कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 17 जनवरी 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 67,160 रुपए से लेकर 1,35,020 रुपए तक सैलरी दी जाएगी। कैंडिडेट्स bankofbaroda.in पर एप्लिकेशन दर्ज कर सकते हैं। 2. MPPEB ने 1170 पदों पर वैकेंसी निकाली मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने फार्मासिस्ट सहित अन्य के 1170 पदों पर वैकेंसी निकली है। 18 से 40 साल तक के 12वीं पास कैंडिडेट्स 15 जनवरी 2025 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की सैलरी फिलहाल जारी नहीं की गई है। कैंडिडेट्स esb.mp.gov.in पर एप्लिकेशन दर्ज कर सकते हैं। अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. RPSC 2025 एग्जाम कैलेंडर जारी RPSC ने साल 2025 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। RPSC कैलेंडर के मुताबिक नए साल में 31 अलग-अलग पदों और विभागों में की जाने वाली भर्ती के लिए 162 परीक्षाएं होंगी। परीक्षाओं की शुरुआत 19 जनवरी से होगी। पूरी डेटशीट rpsc.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं। परीक्षा का पूरा शेड्यूल 2. BPSC कैंडिडेट्स को सपोर्ट करने पहुंचे खान सर को भगाया पटना में धरना दे रहे BPSC कैंडिडेट्स को सपोर्ट करने पहुंचे खान सर पर स्टूडेंट्स ने प्रोटेस्ट हाइजैक करने के आरोप लगाए। इसके बाद खान सर को धरनास्थल से भागना पड़ा। दरअसल, स्टूडेंट्स 13 दिसंबर से 70वीं BPSC CCE 2024 परीक्षा दोबारा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच खान सर भी छात्रों का सपोर्ट करने पहुंचे। लेकिन अब छात्रों ने आरोप लगाया कि खान सर उनके प्रोटेस्ट का सहारा लेकर अपनी दुकान जमाने की कोशिश कर रहे हैं।
