नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात राजस्थान लोक सेवा आयोग में सीनियर टीचर के 6,500 पदों पर भर्ती की और मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने असिस्टेंट इंजीनियर्स समेत अन्य के 346 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की और टॉप स्टोरी में जानकारी CBSE के स्कूलों में CCTV कैमरे इंस्टाल करने के निर्देश की। करेंट अफेयर्स 1. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दिया 21 जुलाई की रात देश के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दिया। 2. ISRO और NASA का संयुक्त मिशन ‘NISAR’ सैटेलाइट 30 जुलाई को लॉन्च होगी इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी ISRO और अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA का संयुक्त मिशन ‘NISAR’ सैटेलाइट 30 जुलाई को लॉन्च की जाएगी। टॉप जॉब्स 1. राजस्थान में सीनियर टीचर के 6,500 पदों पर भर्ती राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी RPSC ने सीनियर टीचर के 6,500 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती के लिए : विज्ञान के लिए: सामाजिक विज्ञान के लिए : एज लिमिट : फीस : सिलेक्शन प्रोसेस : जरूरी डॉक्यूमेंट्स : सैलरी : 2. मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी में 346 पदों पर भर्ती मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने असिस्टेंट इंजीनियर्स समेत अन्य के 346 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई से शुरू होगी। उम्मीदवार वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. CBSE ने स्कूलों को CCTV कैमरे इंस्टाल करने का निर्देश दिया सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन यानी CBSE ने अपने सभी स्कूलों को CCTV कैमरे इंस्टाल करने का निर्देश दिया है। बोर्ड ने स्कूलों को गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा है कि स्कूल में सभी जरूरी जगहों पर कैमरे लगे होने चाहिए। इसमें क्लासरूम के अलावा एंट्री और एग्जिट की जगहें, कॉरिडोर और लैब शामिल हैं। टॉयलेट और वॉशरूम को प्राइवेसी कारणों के चलते इससे बाहर रखा गया है। ये गाइडलाइंस स्कूलों में बच्चें की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जारी की गई हैं। बोर्ड का कहना है कि इससे स्कूल में बुलिंग और एब्यूस जैसी घटनाओं पर भी नजर रखी जा सकेगी। CBSE का निर्देश है कि सभी कैमरे वर्किंग कंडीशन में होने चाहिए और इनमें कम से कम 15 दिन की रिकॉर्डिंग रहनी चाहिए। इससे बच्चों को किसी भी तरह की शिकायत करने के लिए एक टाइम फ्रेम मिल जाएगा। स्कूल प्रशासन भी समय रहते मामलों की जांच कर पाएंगे। 2. UGC NET जून 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने UGC NET जून 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट के साथ, कट ऑफ और फाइनल आंसर-की भी जारी की गई है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इस बार कुल 1,88,333 कैंडिडेट्स ने एग्जाम क्लियर किया है। इनमें से 5,269 कैंडिडेट्स ने JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए, 54,885 कैंडिडेट्स ने असिस्टेंट प्रोफेसर और PhD एंट्रेंस के लिए। साथ ही 1,28,179 उम्मीदवारों ने केवल PhD के लिए क्वालिफाई किया है। UGC NET जून की परीक्षा 29 जून को हुई थी। एग्जाम दो शिफ्ट में लिया गया था। 5 जुलाई को एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। इस साल, एग्जाम के लिए कुल 10,19,751 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 7,52,007 कैंडिडेट्स एग्जाम में शामिल हुए। परीक्षा में शामिल होने वाले कुल उम्मीदवारों में से 4,46,849 महिला उम्मीदवार, 3,05,122 पुरुष उम्मीदवार और 36 थर्ड जेंडर के उम्मीदवार थे। ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें… ————————— सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें
