जॉब एजुकेशन बुलेटिन:सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 4,500 भर्ती; MP इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 180 वैकेंसी; अब एक साथ हासिल दो डिग्रियां मान्य

0
47

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के 4,500 पदों पर भर्ती की और मध्यप्रदेश इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 180 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात ‘फ्रेंच ओपन 2025’ के विजेता की और टॉप स्टोरी में जानकारी UGC के नए नियम की। करेंट अफेयर्स 1. स्पेन के कार्लोस अल्काराज फ्रेंच ओपन चैंपियन बने 8 जून को स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने फ्रेंच ओपन 2025 का खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल में विश्व नंबर 1 जानिक सिनर को एक रोमांचक मुकाबले में 4-6, 6-7, 6-4, 7-6, 7-6 से हराया। 2. अमेरिका में 12 देश के नागरिकों की एंट्री-बैन आज, 9 जून से अमेरिका में 12 देशों के नागरिकों की एंट्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 4 जून, 2025 को एक घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के खतरों का हवाला देते हुए ये कदम उठाया गया। दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें… टॉप जॉब्स 1. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के 4,500 पदों पर भर्ती सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 25 जून तय की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का NATS पोर्टल (National Apprenticeship Training Scheme) पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। बिना रजिस्ट्रेशन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : एज लिमिट : सिलेक्शन प्रोसेस : फीस : स्टाइपेंड : 2. मध्यप्रदेश इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 180 पदों पर भर्ती मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने 180 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट portal.mpcz.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : एज लिमिट : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : स्टाइपेंड : अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. 2022 से पहले एक साथ हासिल दो डिग्रियां भी वैलिड अब एक ही एजुकेशनल सेशन में 2 डिग्रियां करने पर दोनों मान्‍य होंगी। UGC ने नोटिस जारी कर कहा है कि अब ये नियम 2022 से पहले की हुई डिग्रियों पर भी लागू होगा। 2020 में कैंडिडेट्स को एक ऑनलाइन और एक रेगुलर डिग्री साथ में करने की इजाजत दी गई थी। 2022 में दोनों रेगुलर डिग्री साथ करने की भी इजाजत दे दी गई, मगर दोनों की क्‍लासेज का समय आपस में क्‍लैश नहीं होना चाहिए। 2. JEE Advanced आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट का रिजल्‍ट घोषित IIT कानपुर ने JEE Advanced आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट यानी AAT का रिजल्‍ट घोषित कर दिया। जो स्‍टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना एग्‍जाम रिजल्‍ट ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर विजिट कर चेक कर सकते हैं। स्कोर चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना JEE Advanced रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और फोन नंबर दर्ज करना होगा।
AAT परीक्षा 5 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। जो कैंडिडेट्स AAT परीक्षा में क्‍वालिफाई हुए हैं, वे BArch यानी बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर कोर्सेज में एडमिशन के पात्र हैं। ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें.. ————— सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here