ज्वेलरी शॉप में लूट, व्यापारी और उसकी पत्नी को पीटा,VIDEO:बच्चा हाथ जोड़कर कहता रहा- मेरे पापा को छोड़ दो, जेवर-मोबाइल लेकर भागे

0
2

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सराफा व्यापारी से लूट हुई है। 4 बदमाश बड़ी लूट के इरादे से शॉप में घुसे। फिर व्यवसायी और उसकी पत्नी को जमीन पर पटका। इसके बाद मुंह दबाते हुए हाथ-मुक्के और लात-घूंसों से उनकी पिटाई की। इस दौरान वहां मौजूद बच्चा बदमाशों के सामने हाथ जोड़कर अपने पापा को छोड़ने की मिन्नतें करता रहा। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के राहौद का है। पूरी वारदात का CCTV सामने आया है। आरोपियों ने व्यापारी का मुंह दबाकर गला दबाने की भी कोशिश की। पत्नी और बच्चे ने जब ज्यादा शोर किया तो कुछ जेवर और मोबाइल लूटकर भाग निकले। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य 2 की तलाश जारी है। तस्वीरों में देखिए वारदात कैसे हुई… अब जानिए पूरा मामला जांजगीर चांपा शहर के राहौद मेन रोड पर सराफा व्यापारी सुदीप कुमार (35) का घर है। घर पर ही ज्वेलरी शॉप है। 19 मार्च की सुबह 7:58 बजे 4 बदमाशों ने मेन दरवाजे से एंट्री ली। जहां बच्चा स्कूल जाने के लिए तैयार बैठा था। बदमाशों ने उससे पूछा घर वाले कहा है। बच्चे ने जवाब दिया कि सभी अंदर है। फिर बदमाश वहीं किनारे छुप गए थे। सुदीप कुमार घर के अंदर पूजा कर रहे थे, बाहर कौन आया है ये देखने जैसे ही वे बाहर निकले, बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और शोर मचाने पर मुंह दबा दिया। इस दौरान जल चढ़ाने वाला बर्तन गिर गया। पापा को बचाने बच्चा रोता रहा ये देख घर के अन्य सदस्य पत्नी और बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। पत्नी बचाने आई तो बदमाशों ने उनकी पत्नी को धकेल कर जमीन पर गिरा दिया और पिटाई की। बदमाश सुदीप कुमार का मुंह दबाकर हाथ-मुक्के और लात-घूंसों से पिटाई कर रहे थे। ये देख बच्चा जोर जोर से रोता रहा। हाथ जोड़कर मिन्नतें करता रहा- मेरे पापा को छोड़ दो। ये पूरी वारदात 2 मिनट की है। जब घर वालों ने खूब शोर मचाया तो आरोपी घर में रखा 2 मोबाइल और कुछ जेवर लेकर भाग निकले। पूरी वारदात घर और शॉप में लगे CCTV में कैद हो गई। 2 मिनट बाद ही 8:00 बजे आरोपियों के घर से भागने के फुटेज है। शोर सुनकर राहगीरों ने 1 आरोपी को पकड़ा घर मेन रोड से लगी है। ऐसे में शोर सुनकर देखने के लिए कुछ राहगीर अंदर आए। उन्होंने एक आरोपी, प्रियेश कुमार बर्मन, को पकड़ लिया। बाकी तीन आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने 28 मार्च को 2 और आरोपियों को पकड़ा है। मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। घर में रखा 2 मोबाइल और कुछ जेवर चुराए थे बदमाशों ने घर में रखे दो महंगे एप्पल मोबाइल (करीब 80 हजार रुपए) और एक सैमसंग कीपैड मोबाइल और कुछ जेवर की चोरी की थी। पुलिस ने बाद में जांच-पड़ताल की। और मुखबिर की सूचना पर 9 दिन बाद दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कितनी जेवर चोरी हुई है, ये जानकारी अभी सामने नहीं आई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रवि निर्मलकर (22) और श्यामजी सिन्हा (24) के रूप में हुई है। दोनों अकलतरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। 5 आरोपी शामिल, 2 की तलाश जारी पुलिस के मुताबिक, वारदात में 5 आरोपी शामिल है। इस मामले में डकैती की धारा लगाई गई है। एक बदमाश पहले ही गिरफ्तार हो चुका था और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। बाकी दो आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस अब इस मामले की पूरी गहनता से जांच कर रही है। मास्टरमाइंड जिसने पूरी वारदात की प्लानिंग की और बाकी फरार आरोपियों की भी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम- ……………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… सराफा कारोबारी से 3.35 करोड़ की लूट,VIDEO: बिलासपुर में कार को टक्कर मारी, पिस्टल तानी, हथौड़े से सिर पर मारा, 2KG सोना-कैश लेकर फरार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सराफा कारोबारी पर हमला कर 3 करोड़ 35 लाख की लूट की गई है। कार सवार बदमाशों ने पहले उनकी कार को टक्कर मारी। फिर विवाद करते हुए पिस्टल तान कर हथौड़े से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here