बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दो लावारिस बाघ शावक पाए गए हैं। इन दोनों ही शावकों को प्रबंधन ने रेस्क्यू कर लिया है। दोनों बाघ शावकों को ताला के एक सुइट में रखा गया है। स्वास्थ्य परीक्षण में दोनों ही शावक स्वस्थ पाए गए हैं। दोनों बाग शावकों की उम्र लगभग दो महीने के आसपास होने का अनुमान है।