टी-20 एशिया कप 2025 का ओपनिंग मैच अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में रात 8:00 बजे से खेला जाएगा। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में 9 साल बाद आमने-सामने हैं। दोनों के बीच पिछला मुकाबला 22 फरवरी 2016 को मीरपुर में खेला गया था। तब अफगानिस्तान ने 66 रन की जीत हासिल की थी। आज के मुकाबले में हॉन्ग कॉन्ग के पास पिछली हार का हिसाब बराबर करने का मौका होगा। 2004 में पहला एशिया कप (वनडे) खेलने वाली हॉन्ग कॉन्ग अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत सकी है। उसे पिछले 21 साल से इस टूर्नामेंट में जीत की तलाश है। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड अफगानिस्तान : राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी। रिजर्व खिलाड़ी: वफीउल्लाह ताराखिल, नांग्याल खारोटे, अब्दुल्ला अहमदजई हॉन्ग कॉन्ग : यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, नियाजाकत खान मोहम्मद, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएट्जी, अंशुमन रथ, कल्हान मार्क चल्लू, आयुष आशीष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, आदिल महमूद, हारून मोहम्मद अरशद, अली हसन, शाहिद वासिफ, गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद, अनस खान, एहसान खान
