टी-20 वर्ल्डकप- इंग्लैंड-स्कॉटलैंड मैच का टॉस थोड़ी देर में:वेस्टइंडीज से हार चुका इंग्लैंड, यूरोपियन टीम को कभी ICC टूर्नामेंट में हरा नहीं सका

0
1

ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का 23वां मुकाबला आज इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा, जिसका टॅास 2.30 बजे होना है। वेस्टइंडीज से हार चुका इंग्लैंड
इंग्लैंड ने ग्रुप-सी में नेपाल को 4 रन से करीबी मुकाबला हराया, फैसला आखिरी गेंद पर हुआ। दूसरे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम को 30 रन से हार का सामना करना पड़ गया। दूसरी ओर स्कॉटलैंड ने पहले मुकाबले में इटली को 73 रन के बड़े अंतर से हराया, लेकिन टीम को वेस्टइंडीज से हार मिली।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जैमी ओवरटन। स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैक्मुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here