टी-20 वर्ल्डकप सुपर-8; ZIM-SA मैच का टॉस थोड़ी देर में:साउथ अफ्रीका जीता तो न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल खेलेगा, जिम्बाब्वे 2 मैच हारकर बाहर

0
1

टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार का पहला मैच साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 3 बजे से नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू होगा। इसका टॉस दोपहर 2.30 बजे होना है। साउथ अफ्रीका ग्रुप-1 में टॉप पर है, टीम आज जीती तो न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी। टीम भारत और वेस्टइंडीज को हरा चुकी है। दूसरी ओर जिम्बाब्वे दोनों मैच हारकर पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर है। साउथ अफ्रीका को कभी नहीं हरा सका जिम्बाब्वे
जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 8 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए। 7 में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की। एक मुकाबला बेनतीजा रहा। वहीं, जिम्बाब्वे ने कभी नहीं जीत सका। दोनों टीमें 2025 में हरारे के मैदान पर आखिरी बार भिड़ी थीं, तब साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया था। साउथ अफ्रीका टॉप फॉर्म में
सुपर-8 में जिम्बाब्वे की टीम संघर्ष करती नजर आई है। ग्रुप-1 में खेले गए अपने पहले मुकाबले में उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ 107 रन की बड़ी हार झेलनी पड़ी। इसके बाद चेन्नई में भारत के खिलाफ हुए मुकाबले में भी जिम्बाब्वे को 72 रन से हार का सामना करना पड़ा। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका शानदार लय में नजर आया। टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन भारत को 76 रन से हराकर सेमीफाइनल की दावेदारी मजबूत कर ली। टीम ने फिर अहमदाबाद में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। 2 मैच जीतकर टीम ने सेमीफाइनल में जगह भी कन्फर्म कर ली। ब्रायन बेनेट जिम्बाब्वे के टॉप बैटर
ब्रायन बेनेट ने टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 135.78 के स्ट्राइक रेट से 277 रन बनाए। एक पारी में उनका बेस्ट नाबाद 97 रन रहा, जो उन्होंने भारत के खिलाफ बनाया। वहीं, गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी टीम के टॅाप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 5 मैचों में 7.8 की इकोनॅामी से रन खर्च करते हुए 12 विकेट लिए। आज वे 2 विकेट लेकर टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर बन सकते हैं। यानसन साउथ अफ्रीका के टॉप विकेट टेकर
साउथ अफ्रीका के लिए ऐडन मार्करम ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 178.37 के स्ट्राइक रेट से 264 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 86* रन रहा। वहीं, लुंगी एनगिडी और मार्को यानसन साउथ अफ्रीका के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे। दोनों के नाम 11-11 विकेट हैं।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मरुमनी, डायन मायर्स, ब्रैंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here