टी-20 वर्ल्डकप- स्कॉटलैंड-नेपाल मैच का टॉस थोड़ी देर में होगा:दोनों टीमों लीग स्टेज से बाहर हो चुकी है, दोनों का आखिरी मैच

0
2

टी-20 वर्ल्ड कप का 33वां मैच स्कॉटलैंड और नेपाल के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। थोड़ी देर में मैच का टॉस होगा। ग्रुप सी से वेस्टइंडीज और नेपाल सुपर-8 में प्रवेश कर चुकी हैं। ऐसे में यह मैच खेल रहीं दोनों टीमें लीग स्टेज से बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में यह मैच डेट रबर है। स्कॉटलैंड को 1 जीत और 2 हार मिली है। जबकि नेपाल तीनों मैच हारकर ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो चुका है। दोनों टीमों ने टी-20 में अब तक 2 ही मुकाबले आमने-सामने खेले हैं, दोनों को 1-1 में जीत मिली। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने। स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज
क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here