टी-20 वर्ल्डकप NZ vs AFG, अफगानिस्तान ने टॉस जीता:बैटिंग चुनी; टीम ने पिछले वर्ल्डकप में न्यूजीलैंड को हराया था, ओवरऑल चौथी बार भिड़ेंगे

0
1

टी-20 वर्ल्ड का चौथा मैच आज न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में होगा। मैच सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस सुबह 10:30 बजे होना है। यह ग्रुप-डी का पहला मैच होगा। न्यूजीलैंड ने वॉर्म अप मैच में USA को 7 रन से हराया। हालांकि, वर्ल्ड कप से पहले कीवी टीम को भारत के खिलाफ 4-1 से सीरीज हार झेलनी पड़ी। दूसरी तरफ अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को प्रैक्टिस मैच में 23 रन से हराया था। दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला टी-20 इंटरनेशनल में अब तक दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले खेले गए हैं। अफगानिस्तान को 1 मैच में जीत मिली है और न्यूजीलैंड ने भी 1 मैच जीता है। 1 मुकाबला रद्द रहा है। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला पिछले वर्ल्ड कप में खेला गया था। उस मैच को अफगानिस्तान ने 84 रन से अपने नाम किया था। अफगानिस्तान के 159 रन के जवाब में न्यूजीलैंड 75 रन पर ऑलआउट हो गया था। मिचेल ने पिछले 10 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए न्यूजीलैंड टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभाते हैं। वे टी-20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक 88 मैच में 2105 रन बनाए हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 108 रन रहा है। उनके अलावा डेरिल मिचेल भी शानदार फॉर्म में हैं और पिछले 10 मैचों में उन्होंने सबसे ज्यादा 207 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में ईश सोढी टीम की बड़ी ताकत हैं। उन्होंने 137 मैचों में 162 विकेट झटके हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी। अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नईब, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, नूर अहमद और नवीन उल हक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here