टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया, छत्तीसगढ़ में जश्न:रायपुर में फैंस ने तिरंगा लहराया, कहा- सबसे आगे हिंदुस्तानी, बिलासपुर में आतिशबाजी-केक काटकर सेलिब्रेशन

0
1

टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। भारत की जीत के बाद रायपुर के जयस्तंभ चौक पर फैंस ने तिरंगा लहराया, आतिशबाजी की और आकाशदीप छोड़े। इस दौरान फैंस का उत्साह देखते ही बन रहा था। लोगों ने “सबसे आगे हिंदुस्तानी” के नारे भी लगाए। देखे जश्न की कुछ तस्वीरें… सड़क पर पूरे परिवार ने मनाया जश्न, केक काटा होली के दूसरे दिन भारत की इस बड़ी जीत का जश्न मनाने बच्चे, बूढ़े और जवान पूरा परिवार सड़कों पर नजर आया। बिलासपुर में दोस्तों ने मिलकर केक काटा और टीम इंडिया की जीत पर खुशियां मनाईं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी एक्स पर पोस्ट कर टीम इंडिया को बधाई दी। बीजापुर में बड़ी स्क्रीन पर देखा गया मैच वहीं बीजापुर में भी क्रिकेट प्रेमियों ने बड़े स्क्रीन पर मैच का लुत्फ उठाया। जैसे ही भारत की जीत तय हुई, लोग घरों से बाहर निकल आए और एक-दूसरे को बधाई देते हुए जमकर जश्न मनाया। कई जगहों पर युवाओं ने तिरंगा लहराया, पटाखे फोड़े और भारत माता के जयकारों के साथ जीत का उत्सव मनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here