टी-20 वर्ल्ड कप का 12वां मैच आज पाकिस्तान और अमेरिका के बीच कोलंबो के SSC स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, जिसका टॉस 6.30 बजे होना है। ग्रुप-ए में यह दोनों टीमों का दूसरा मैच रहेगा। पाकिस्तान ने नीदरलैंड के खिलाफ पहला मैच 20वें ओवर में जीता था। वहीं अमेरिका ने होम टीम भारत को चैलेंज देने के बाद 29 रन से करीबी मुकाबला गंवा दिया था। मैच का स्कोरबोर्ड
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा और अबरार अहमद। अमेरिका: एंड्रीज गौस, साईतेजा मुक्कामाला, मोनांक पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शाल्कविक, अली खान और सौरभ नेत्रवलकर।
