टेक्सास में भारतीय मूल के व्यक्ति का सिर काटा:VIDEO:पत्नी और बेटे के सामने हत्या की; टूटी हुई वॉशिंग मशीन को लेकर विवाद हुआ था

0
12

टेक्सास के डलास में बुधवार को 50 वर्षीय भारतीय मूल के चंद्रमौली नागमल्लैया की उसकी पत्नी और बेटे के सामने बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, टूटी हुई वॉशिंग मशीन को लेकर हुए विवाद के बाद चंद्रमौली का सिर काट कर धड़ से अलग कर दिया गया। झगड़ा तब शुरू हुआ जब चंद्रमौली ने अपने सहकर्मी, 37 वर्षीय योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज को टूटी हुई वॉशिंग मशीन इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा। बहस जल्द ही बढ़ गई, और मार्टिनेज ने चंद्रमौली पर कई बार चाकू से हमला किया। चंद्रमौली मोटल के पार्किंग लॉट में मदद के लिए चिल्लाते हुए भागे, लेकिन योर्डानिस ने उनका पीछा किया और माचेटे (चौड़ा और भारी ब्लेड वाला चाकू) से हमला किया। चंद्रमौली की पत्नी और बेटे, जो मोटल के फ्रंट ऑफिस में थे, बाहर आए और रोकने की कोशिश की, लेकिन योर्डानिस ने उन्हें धक्का दे दिया। इसके बाद उसने चंद्रमौली का सिर काट दिया। सिर को दो बार लात मारी और फिर उसे कूड़ेदान में फेंक दिया इसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखा कि हमलावर ने कटे हुए सिर को दो बार लात मारी और फिर उसे कूड़ेदान में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि पास में मौजूद डलास फायर-रेस्क्यू कर्मियों ने खून से सने योर्डानिस का पीछा किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पुलिस ने हमलावर को हिरासत में लिया पुलिस ने कोबोस-मार्टिनेज के पास से खून से सनी एक टी-शर्ट, एक चाकू, नागमल्लैया का फोन और एक की-कार्ड बरामद हुआ। बाद में पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने बताया कि कोबोस-मार्टिनेज का हिंसक आपराधिक इतिहास मिला है। रिकॉर्ड के मुताबिक उसे कैलिफोर्निया में दोषी ठहराया गया था और इससे पहले फ्लोरिडा और ह्यूस्टन में भी गिरफ्तार किया जा चुका था। भारतीय उच्चायोग ने नागमल्लैया की मौत पर दुख जताया ह्यूस्टन स्थित भारतीय उच्चायोग ने नागमल्लैया की मौत पर शोक व्यक्त किया है। दूतावास ने एक्स पर एक बयान में कहा, ‘हम परिवार के संपर्क में हैं और हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। आरोपी डलास पुलिस की हिरासत में है। हम मामले पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।’ ————————————- ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका से जल्द कैथल आएगा विकास का शव: पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप; मां-बेटी बीमा क्लेम के लिए रुकेंगी अमेरिका के न्यूयॉर्क में कैथल जिले के कौल गांव के 40 वर्षीय विकास की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नया अपडेट सामने आया है। विकास का शव भारत भेजने की तैयारी अंतिम चरण में है। इस बीच, विकास की मां ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर फतेहपुर के सोनू और राहड़ा के गुरमीत पर हत्या का आरोप दोहराया है। पूरी खबर पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here