ट्रम्प की वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति को धमकी:कहा- डेल्सी ने अमेरिका की बात नहीं मानी तो मादुरो से भी बुरा हाल होगा

0
8

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को चेतावनी है। ट्रम्प ने कहा है, ‘अगर डेल्सी रोड्रिगेज वह नहीं करतीं जो वेनेजुएला के लिए अमेरिका सही मानता है, तो उनका हाल मादुरो से भी ज्यादा बुरा हो सकता है। ट्रम्प ने द अटलांटिक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू ये बात कही है। एक दिन पहले ट्रम्प ने कहा था कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने रोड्रिगेज से बात की है। वह वेनेजुएला में लोगों का जीवन स्तर सुधारने के लिए अमेरिका की अपेक्षाओं पर काम करने को तैयार हैं। न्यू यॉर्क पोस्ट को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा था अगर रोड्रिगेज अमेरिका की बात मान लेती हैं तो वेनेजुएला में अमेरिकी सेना तैनात करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, रोड्रिगेज ने मादुरो को सत्ता से हटाए जाने की आलोचना की है। साथ ही अमेरिका से मादुरो को वापस भेजने की मांग की है। वेनेजुएला की सुप्रीम कोर्ट ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को अंतरिम राष्ट्रपति बनाने का आदेश दिया है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने डेल्सी रोड्रिग्ज को तुरंत राष्ट्रपति के सभी अधिकारों के साथ अंतरिम तौर पर कार्यभार संभालने के लिए कहा है। ट्रम्प बोले- वेनेजुएला को चलाने के लिए खास टीम बनाई ट्रम्प ने रविवार को कहा कि वेनेजुएला को चलाने के लिए एक खास टीम बनाई गई है। इसमें अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। यह टीम वेनेजुएला में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सरकारी संस्थानों को दोबारा कामकाजी बनाने, तेल, ऊर्जा और सुरक्षा जैसे अहम सेक्टर को स्थिर करने, और ट्रांजिशन पीरियड को संभालने में मदद करेगी। ट्रम्प ने यह भी कहा कि अमेरिका इसके लिए वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ मिलकर काम कर रहा है। वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति ने मादुरो को तुरंत रिहा करने की मांग की वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रीगेज ने अमेरिका से राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को तुरंत रिहा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि निकोलस मादुरो वेनेजुएला के वैध और एकमात्र राष्ट्रपति हैं और उन्हें जबरन पकड़ना पूरी तरह गलत है। डेल्सी रोड्रीगेज ने यह बयान देश की राष्ट्रीय रक्षा परिषद की बैठक के दौरान दिया, जिसका सीधा प्रसारण सरकारी चैनल वीटीवी पर किया गया। डेल्सी और सरकार के अन्य सीनियर अधिकारियों ने मादुरो और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी को किडनैपिंग बताया। 2 जनवरी: अमेरिका वेनेजुएला के राष्ट्रपति, उनकी पत्नी को अगवा किया अमेरिकी सैनिकों ने 2 जनवरी की रात वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को अगवा कर लिया था। इसके बाद उन्हें न्यूयॉर्क लाया गया है, जहां उन्हें डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। उन पर हथियार-ड्रग्स से जुड़े मामलों में मुकदमा चलाया जाएगा। पकड़े जाने के बाद राष्ट्रपति मादुरो की 6 तस्वीरें… मादुरो के राष्ट्रपति बनने से गिरफ्तार होने तक की बड़ी घटनाएं 2013: बस ड्राइवर से वर्कर यूनियन लीडर बने निकोलस मादुरो, वामपंथी नेता ह्यूगो चावेज के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने गए। 2020: अमेरिका ने मादुरो और उनके करीबी 14 लोगों पर आतंकवाद, ड्रग तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उनकी गिरफ्तारी की जानकारी देने पर 1.5 करोड़ डॉलर का इनाम रखा। 2024: राष्ट्रपति चुनाव में मादुरो विजेता घोषित हुए, जबकि विपक्ष का दावा था कि उनके उम्मीदवार एडमंडो गोंजालेज ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है। 2025: जनवरी में अमेरिका ने मादुरो की गिरफ्तारी से जुड़ी जानकारी पर इनाम बढ़ाकर 5 करोड़ डॉलर कर दिया गया।फरवरी 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वेनेजुएला अमेरिका में अवैध रूप से आए अपने नागरिकों को वापस लेने पर सहमत हो गया है। सितंबर 2025: अमेरिका ने ड्रग तस्करी में इस्तेमाल होने वाली नावों को निशाना बनाकर प्रशांत और कैरेबियाई सागर में हमले किए। दिसंबर तक इन हमलों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। अक्टूबर 2025: ट्रम्प ने CIA को वेनेजुएला में सीक्रेट ऑपरेशन चलाने की मंजूरी दी। जनवरी 2026: अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यूयॉर्क के एक डिटेंशन सेंटर ले जाया गया, जहां उन पर हथियार और ड्रग्स से जुड़े आरोप लगाए गए। …………………….. वेनेजुएला से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

अमेरिका ने मादुरो के कुत्ते-बिल्ली तक की जासूसी कराई: राष्ट्रपति भवन की डमी बनाकर रिहर्सल, CIA एजेंट भेजे; मादुरो को पकड़ने की पूरी डिटेल अमेरिका की सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) की एक सीक्रेट टीम वेनेजुएला में पहचान बदलकर दाखिल हुई। इस टीम में अनुभवी एजेंट शामिल थे। इनका मिशन था मादुरो की हर हरकत पर नजर रखना। उससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी जुटाना। वे बिना किसी की नजर में आए महीनों तक कराकास की गलियों में छिपकर रहे। पूरी खबर पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here