ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली:पीएम मोदी को फोन कर बधाई दी; उन्हें महान व्यक्ति और अच्छा दोस्त बताया

0
3

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई। उन्होंने भारत सहित दुनिया भर में रहने वाले भारतीयों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर दिवाली की बधाई भी दी। व्हाइट हाउस के दिवाली कार्यक्रम में ट्रम्प ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें महान व्यक्ति और बेहतरीन दोस्त बताया। कार्यक्रम में ट्रम्प ने कहा, कुछ ही देर में हम दीया जलाएंगे, जो अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह हमें याद दिलाता है कि हमें हमेशा ज्ञान का मार्ग अपनाना चाहिए, मेहनत से काम करना चाहिए। इस समारोह में अमेरिकी प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इनमें FBI डायरेक्टर काश पटेल, इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गाबार्ड, व्हाइट हाउस के डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी कुश देसाई, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा शामिल थे। ट्रम्प और मोदी में फोन पर बात हुई ट्रम्प ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को पीएम मोदी से फोन पर बात की। उन्होंने भारत के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, आज मेरी प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत हुई। हमने व्यापार और क्षेत्रीय शांति पर चर्चा की। यह बहुत अच्छी बात है कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई युद्ध नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी एक महान इंसान हैं और पिछले कई सालों में मेरे अच्छे मित्र बन गए हैं। दूसरी तरफ पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर ट्रम्प को दिवाली की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है। मोदी ने लिखा धन्यवाद राष्ट्रपति ट्रम्प, आपके फोन कॉल और गर्मजोशी भरे दिवाली संदेश के लिए। रोशनी के इस त्योहार पर हमारे दोनों महान लोकतंत्रों की साझेदारी दुनिया में उम्मीद की किरण बने और हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहे। भारतीय मूल के कारोबारी भी रहे शामिल कार्यक्रम में कई भारतीय-अमेरिकी कारोबारी भी शामिल हुए, जो भारत-अमेरिका के बीच मजबूत होते रिश्तों और भारतीय समुदाय की बढ़ती भूमिका का प्रतीक है। इससे पहले अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति और ब्रायन फिट्जपैट्रिक ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में एक द्विदलीय प्रस्ताव पेश किया। इसमें दिवाली के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को मान्यता दी गई। ट्रम्प ने कहा था- रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत ट्रम्प रविवार (19 अक्टूबर) को दूसरी बार यह दावा किया कि भारत अब रूस से तेल का व्यापार नहीं करेगा। इससे पहले ट्रम्प ने 15 अक्टूबर को भी ऐसा ही दावा किया था। ट्रम्प ने अपने प्लेन में रिपोर्टरों से बात करते हुए कहा कि मैंने भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात की और उन्होंने कहा है कि वे रूस के तेल का व्यापार नहीं करेंगे। इस पर रिपोर्टर ने कहा कि भारत ने आपके और पीएम मोदी के बीच तेल खरीद को लेकर कोई कॉल होने से इनकार किया है। इसके जवाब में ट्रम्प ने कहा कि अगर वे ऐसा कहना चाहते हैं तो उन्हें भारी टैरिफ देना पड़ेगा और वे ऐसा नहीं करना चाहते। ————————— अमेरिका से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका में 22 दिनों से शटडाउन जारी:ये इतिहास का दूसरा सबसे लंबा शटडाउन, लाखों सरकारी कर्मचारी कर्ज लेकर घर चला रहे अमेरिका में 1 अक्टूबर से शुरू हुए सरकारी शटडाउन का आज 22वां दिन है। यह अमेरिकी इतिहास का दूसरा सबसे लंबा शटडाउन है।इससे पहले 2018 में 35 दिन और 1995 में 21 दिन के लिए शटडाउन रह चुका है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here