ट्रम्प बोले-ईरान को एक रात में खत्म कर सकते हैं:ये रात कल भी हो सकती है; हम कम समय में बड़ा नुकसान करने में सक्षम

0
3

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ईरान जंग को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका चाहे तो पूरे ईरान को एक ही रात में खत्म कर सकता है।अगर जरूरत पड़ी, तो यह कार्रवाई कल रात भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि अभी युद्ध अमेरिका के मुताबिक चल रहा है और अमेरिकी सेना के पास इतनी ताकत है कि वह बहुत कम समय में बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। ट्रम्प ने ईरान में फंसे अपने पायलटों को बचाने वाले सैन्य ऑपरेशन की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इस मिशन को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह अमेरिकी सेना की बड़ी कामयाबी है। ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने खुद सेना को आदेश दिया था कि किसी भी कीमत पर अपने सैनिकों को सुरक्षित वापस लाया जाए। उन्होंने अमेरिकी सैनिकों को बहादुर बताते हुए कहा कि देश अपने जवानों को कभी पीछे नहीं छोड़ता। ट्रम्प की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें… ट्रम्प ने अमेरिकी सैनिक के रेस्क्यू मिशन की कहानी बताई ट्रम्प ने ईरान में फंसे अमेरिकी सैनिक के रेस्क्यू की पूरी कहानी बताई। उन्होंने बताया कि जब F-15E फाइटर जेट गिराया गया, तो उसमें मौजूद अधिकारी पैराशूट से नीचे उतरा और गंभीर हालत में भी खुद को बचाने की कोशिश करता रहा। ट्रम्प के मुताबिक, उस अधिकारी के चेहरे से काफी खून बह रहा था, लेकिन फिर भी उसने हिम्मत नहीं हारी। उसने अपने ट्रेनिंग के अनुसार खतरनाक पहाड़ी इलाके में ऊपर की ओर चढ़ना शुरू किया, ताकि दुश्मन से बच सके और पकड़ा न जाए। उस सैनिक ने खुद ही अपने घावों का इलाज किया और फिर अमेरिकी सेना से संपर्क कर अपनी लोकेशन बताई। इसके बाद उसे बचाने के लिए बड़ा ऑपरेशन शुरू किया गया। ट्रम्प ने कहा कि इस रेस्क्यू मिशन में कुल 155 विमान लगाए गए थे, जिनमें बमवर्षक, फाइटर जेट, ईंधन भरने वाले टैंकर और रेस्क्यू एयरक्राफ्ट शामिल थे। यह एक बहुत बड़ा और जटिल ऑपरेशन था। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका ने एक चाल (डिसेप्शन ऑपरेशन) भी चली, ताकि ईरान को भटकाया जा सके और असली लोकेशन छिपी रहे। ट्रम्प ने कहा कि जानबूझकर अलग-अलग जगहों पर गतिविधि दिखाई गई, ताकि दुश्मन कंफ्यूज हो जाए। रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ी खबर पढ़ें…
ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here