ट्रम्प बोले- मस्क से बहुत निराश हूं:EV की सरकारी खरीद रुकने से उन्हें दिक्कत; मस्क ने कहा– मैं नहीं होता तो चुनाव हार जाते

0
34

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक इलॉन मस्क को लेकर नाराजगी जताई। मस्क ने हाल ही में पहले ट्रम्प के टैक्स और खर्च बिल की आलोचना की थी। इसे लेकर ट्रम्प ने पत्रकारों से कहा- मस्क को इस बिल की पूरी जानकारी थी, शायद यहां बैठे किसी भी इंसान से ज्यादा। तब उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन अचानक उन्हें तब दिक्कत हुई, जब पता चला कि हमें इलेक्ट्रिक वाहन (EV) खरीदने के मैंडेट (कानूनी आदेश) में कटौती करनी होगी, क्योंकि इसमें अरबों डॉलर का खर्च है। मैं उनकी बात समझ सकता हूं, लेकिन उन्हें बिल की हर बात पता थी। फिर भी, अब वह इसका विरोध कर रहे हैं। मैं इलॉन से बहुत निराश हूं। मैंने उनकी बहुत मदद की है। मस्क के साथ अपने रिश्ते पर भी सवाल उठाए ट्रम्प ने मस्क के साथ अपने रिश्तों के लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा- मैं हमेशा से इलॉन को पसंद करता था। उन्होंने मेरे लिए बहुत अच्छी बातें कही हैं। लेकिन अब मुझे नहीं पता कि हमारे रिश्ते पहले जैसे रहेंगे या नहीं। उन्होंने आगे कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और वे चाहते हैं कि हम सब्सिडी के तौर पर अरबों डॉलर चुकाएं। मस्क ने दिया ट्रम्प को जवाब दिया मस्क ने ट्रम्प के आरोप का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जवाब दिया। उन्होंने लिखा- सरकार ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों और सोलर एनर्जी की छूट तो कम कर दी, लेकिन तेल-गैस कंपनियों को मिल रही मदद को वैसे ही रहने दिया, जो कि बहुत गलत है। इसके साथ ही, इस बिल में बहुत फालतू खर्च जोड़े गए हैं जिन्हें हटाना चाहिए। इतिहास में ऐसा कोई कानून नहीं बना जो साइज में भी बड़ा हो और काम में भी अच्छा हो। मस्क ने ट्रम्प के टैक्स बिल की आलोचना की थी मस्क ने मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ‘टैक्स और खर्च’ बिल की कड़ी आलोचना की। उन्होंने इसे अपराध कहा था। मस्क का कहना था कि ये बिल सरकार की घाटे को बढ़ाएगा। उन्होंने X पर लिखा था- मुझे खेद है, लेकिन मैं इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकता। यह बेफिजूल और गैर जरूरी खर्चों से भरा बिल एक अपराध है। जिन्होंने इसके लिए वोट किया, उन्हें शर्मिंदगी महसूस करनी चाहिए। मस्क ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ के खिलाफ भी थे इससे पहले मस्क ने ट्रम्प के बिग ब्यूटीफुल का भी विरोध किया था। मस्क ने कहा था कि DOGE का मकसद खर्चों में कटौती करना है और यह बिल उसके खिलाफ है। इसके कुछ घंटे बाद ही मस्क ट्रम्प सरकार से अलग हो गए थे। ट्रम्प सरकार में उन्हें डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) का जिम्मा दिया गया था। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here