ट्रम्प सरकार की शिकागो में सेना तैनात करने की धमकी:कहा- दिल्ली से 15 गुना ज्यादा मर्डर हुआ, कड़े कदम उठाना जरूरी

0
14

ट्रम्प प्रशासन ने वॉशिंगटन डीसी और लॉस एंजिलिस में नेशनल गार्ड तैनात करने के बाद अब शिकागो में भी ऐसा करने की धमकी दी है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने गुरुवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि शिकागो में हिंसा की स्थिति बहुत गंभीर है। उन्होंने कहा कि शिकागो में हत्या की दर नई दिल्ली की तुलना में 15 गुना ज्यादा है। शहर की बेहतरी के लिए कड़े कदम उठाना जरूरी है। शिकागो के मेयर ब्रैंडन जॉनसन ने शहर में नेशनल गार्ड के तैनाती की खबरों पर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति अपने राजनीतिक मकसद को पूरा करने के लिए ऐसे कदम उठा रहे हैं। शिकागो में इस साल अपराध के डेढ़ लाख मामले दर्ज लेविट ने यह आरोप भी लगाया कि डेमोक्रेट शासित राज्यों की नीतियां अपराध को बढ़ावा देती हैं, जबकि राष्ट्रपति ट्रम्प अपराध को रोकने के लिए सख्त कदम चाहते हैं। लेविट ने शिकागो के हालिया अपराधिक रिकॉर्ड भी साझा किए। इसके मुताबिक 2025 में अब तक शिकागो में कुल 147,899 केस दर्ज किए गए हैं और इनमें से केवल 16 फीसदी मामलों में गिरफ्तारी हुई है। ट्रम्प के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद से इलिनॉय में 1,400 प्रवासियों की गिरफ्तारी हुई है। इसमें से 1000 शिकागो से हैं। लेविट ने यह भी कहा कि शिकागो में लॉस एंजिलिस और न्यूयॉर्क की तुलना में अधिक अवैध हथियार बरामद किए गए हैं और बाइक चोरी के मामले 2021 की तुलना में दोगुना बढ़ गए हैं। शिकागो, इलिनॉय राज्य का सबसे बड़ा शहर है। लेविट ने कहा कि इलिनॉय के गवर्नर जेबी प्रित्जकर ने अपराध से निपटने के लिए कड़े कदम नहीं उठाए हैं। दो शहरों में नेशनल गार्ड तैनात कर चुके हैं ट्रम्प ट्रम्प प्रशासन ने इस माह नेशनल गार्ड की तैनाती का सहारा लिया है। ट्रम्प 52 साल पुराने कानून के तहत शहरों में नेशनल गार्ड की तैनाती कर रहे हैं। इस कानून का नाम ‘डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया होम रूल एक्ट’ है। इसके तहत नेशनल गार्ड शहर के प्रशासन पर नियंत्रण कर सकता है; यह एक्ट, प्रशासन के मुताबिक, इमरजेंसी की हालत में राष्ट्रपति को शहर की पुलिस के नियंत्रण से जुड़ी कुछ शक्तियाँ देता है। (यूएस इतिहास में यह तरीका 2020 के प्रदर्शनों और 2021 के कैपिटल हमले के दौरान भी इस्तेमाल हो चुका है।) ट्रम्प ने वॉशिंगटन डीसी में नेशनल गार्ड तैनात करने का कारण वहां बढ़ती हिंसा को जिम्मेदार बताया था। उन्होंने कहा था कि राजधानी पर हिंसक गिरोहों और अपराधियों का प्रभाव बढ़ रहा है और नेशनल गार्ड की मदद से कानून-व्यवस्था बहाल की जा सकेगी। ————————————- ट्रम्प से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प ने वॉशिंगटन डीसी में नेशनल गार्ड तैनात किए:कहा- राजधानी में हालात काबू से बाहर, जरूरत पड़ी तो सेना भी लगाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राजधानी वॉशिंगटन डीसी को अब केंद्र सरकार के कंट्रोल में लेने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इसका मकसद राजधानी में बिगड़ी कानून व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाना है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here