मध्य प्रदेश के गुना में एक अजीब घटना सामने आई है। वैसे तो कोई भी मां-बाप अपने बच्चे को अकेला नहीं छोड़ते लेकिन अगर मां-बाप की नींद ही लग जाए और बच्चा पकड़ से बाहर हो जाए तो क्या कर सकते हैं। गुना में ऐसा ही कुछ हुआ। सफर में थके मां-बाप सुस्ताने बैठे और नींद लग गई। बच्चा सरककर दूसरे छोर पहुंच गया। पुलिस ने उसे संभाला।
