टॉप न्यूज़ डॉक्टरों ने दिया नया जीवन…करंट लगने से रुक गई थी दिल की धड़कन, सीपीआर से बचाई किशोर की जान By Krishna - July 7, 2025 0 16 FacebookTwitterPinterestWhatsApp राजधानी के सर्राफा बाजार में एक किशोर करंट की चपेट में आ गया। परिजनों की सूझबूझ और हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों की तत्परता ने बच्चे को नया जीवन दिया है। परिजन जब किशोर को लेकर अस्पताल पहुंचे, तब उसकी दिल की धड़कन रुक चुकी थी और शरीर पीला पड़ गया था।