ग्वालियर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की फोटो जलाने के मामले में गिरफ्तार अनिल मिश्रा की जमानत याचिका पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में रविवार को अवकाश वाले दिन भी सुनवाई हुआ। हाई कोर्ट ने कहा कि फरियादी को सुनवाई का उचित अवसर दिया जाना आवश्यक है। मामले की अगली सुनवाई पांच जनवरी सोमवार सुबह 10:30 बजे की जाएगी।
