MP News: मध्य प्रदेश के अंबाह के पचासा विद्युत सब स्टेशन से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। वीडियो में सब स्टेशन परिसर में शराब और मुर्गा पार्टी किए जाने का दावा किया जा रहा है। खास बात यह है कि सब स्टेशन के ठीक सामने मंदिर स्थित है।
