ड्राइवर को खंभे से बांधकर लात-घूंसों से पीटा:बिलाईगढ़ में पिकअप-ट्रैक्टर में टक्कर; पिकअप-सवारों ने अधमरा होते तक मारा, मर्डर की धमकी दी, 7 अरेस्ट

0
26

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पिकअप सवारों ने ट्रैक्टर ड्राइवर को खंभे से बांधकर पिटाई कर दी। ट्रैक्टर और पिकअप की टक्कर हो गई थी, जिससे भड़के पिकअप सवारों ने मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। यह मामला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित ड्राइवर का नाम संतोष साहू (40) है। मारपीट से उसे कई जगहों पर अंदरूनी चोटें आई हैं। वहीं मारपीट की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें लोग पीटते नजर आ रहे थे। पिकअप में 20 महिलाएं भी थीं पिकअप में करीब 40 लोग सवार थे। इनमें 20 महिलाएं भी थीं। सभी चंद्रपुर पिकनिक मनाने गए थे, रात को लौट रहे थे। 2 महिलाएं मामले को शांत कराने नीचे भी उतरी थी, लेकिन बाकी लोग नहीं माने। ट्रैक्टर की टक्कर से पिकअप को आई खरोंच दरअसल, वारदात 7 जुलाई की रात 8:30 बजे की है। ड्राइवर संतोष साहू लकड़ी खाली कर रात करीब 8:30 बजे घर लौट रहा था। इसी दौरान गिधौरी से सारंगढ़ मेन रोड पर पिकअप लहराते हुए आई। ट्रैक्टर को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर के चलते ट्रैक्टर का डाला खुल गया। पिकअप को भी खरोंच आई। इस दौरान ड्राइवर संतोष ने ट्रैक्टर रोक दिया, लेकिन तभी पिकअप सवार गुड्डू कर्ष, धनीराम केंवट और उनके अन्य साथियों गाड़ी से उतरे और संतोष को घेर लिया। उन्होंने गाली-गलौज की और पैसों की मांग करने लगे। संतोष ने जब पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने जान से मार देंगे कहकर पीटने लगे। हमलावरों ने ड्राइवर को लात-घूंसों से पीटा पीड़ित संतोष ने बताया कि उसे हमलावरों ने लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद सफेद गमछा से ढाबे के पास खंभे से बांध दिया। इस दौरान उन्होंने बार-बार गालियां दीं। धमकी दी कि अगली बार सीधे जान से मार देंगे। यह सब कुछ ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस मारपीट के दौरान ही उसी गांव पवनी का एक युवक व्यास नारायण वहां से गुजर रहा था। उसने मौके पर भीड़ देखकर हस्तक्षेप किया। इसके बाद आरोपी भाग निकले। पीड़ित संतोष को छुड़ाया गया। नजदीकी थाना बिलाईगढ़ में शिकायत दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी शिवकुमार धरी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। वहीं कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है। ड्राइवर की पिटाई करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में धनीराम केंवट (63), हेमंत कर्ष (33), छोटेलाल केंवट (30), दिलीप केंवट (38), रमेश दास कर्ष (27), विजय (27) और रामभरोश केंवट (34) शामिल हैं। ये सभी आरोपी थाना कसडोल, जिला बलौदाबाजार के विभिन्न गांवों के निवासी हैं। वहीं सेल गांव का रहने वाला आरोपी सचिन अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मारपीट में संतोष साहू को कई जगहों पर अंदरूनी चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की भी जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। ………………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… ड्राइवर को खंभे से बांधकर पीटने का VIDEO: पिकअप ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर; फिर पिकअप सवारों ने ही युवक पर बरसाए लात घूंसे छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पिकअप सवारों ने ट्रैक्टर ड्रावर को खंभे से बांधकर पीटा है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर और पिकअप की टक्कर हो गई, जिससे भड़के पिकअप सवारों ने मारपीट की है। मामला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here