रायसेन के सतलापुर स्थित कल्लू दा ढाबा पर पुलिस और आबकारी विभाग की छापेमारी में 16 पेटी अवैध शराब और नोट गिनने की मशीन बरामद हुई। ढाबे की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित होने का संदेह है। संचालक कल्लू पटेरिया पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।
