सिविल अस्पताल हजीरा में घटना के दौरान वहां मौजूद अन्य मरीजों के स्वजन ने मारपीट का वीडियो बना लिया। साथ ही पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। इसके बाद कर्मचारियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले को लेकर अस्पताल के कर्मचारियों में आक्रोश है।
