उत्तर वन मंडल के भौंरा रेंज के ग्राम मालई में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। गुरुवार रात तेंदुए ने गांव में एक गाय का शिकार कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार, 29 जुलाई को भी तेंदुआ गांव में दिखाई दिया था। उस समय वन विभाग को सूचना दी गई थी और रात में सर्चिंग की गई थी।
