‘तेरे नाम’ का एपीजे अब्दुल कलाम से था कनेक्शन:सलमान खान ने बताया – फिल्म में उनका हेयरस्टाइल पूर्व राष्ट्रपति से इंस्पायर्ड था

0
9

सलमान खान ने फिल्म ‘तेरे नाम’ के चर्चित हेयरस्टाइल को लेकर बताया कि यह लुक उन्होंने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से प्रेरित होकर अपनाया था। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो सीजन 3’ के पहले एपिसोड में पहुंचे सलमान ने कहा, “ये ‘तेरे नाम’ का जो लुक है, वो अब्दुल कलाम साहब से इंस्पायर्ड था।” सलमान ने ये भी बताया कि फिल्म ‘आशिकी’ में एक्टर राहुल रॉय का हेयरस्टाइल भी कुछ ऐसा ही था। उन्होंने कहा, “मैंने सोचा कि छोटे शहरों का हीरो लंबे बालों वाला होता है। पुराने जमाने के ज्यादातर हीरो भी लंबे बाल रखते थे। वहीं से मुझे आइडिया मिला।” सलमान खान की फिल्म तेरे नाम में उनके रोल को आज भी उनके सबसे दमदार रोल्स में गिना जाता है। यह फिल्म 1999 की तमिल मूवी ‘सेथु’ की रीमेक थी, जिसमें विक्रम लीड रोल में थे। इस फिल्म से एक्ट्रेस भूमिका चावला ने हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। वहीं शो में जब कपिल ने आमिर खान का उदाहरण देते हुए सलमान से पूछा कि वह कब शादी करेंगे, जिसका सलमान ने बड़े मजेदार अंदाज में जवाब दिया। कपिल शो में सलमान से पूछते नजर आ रहे हैं कि आमिर भाई ने सबको अपनी गर्लफ्रेंड गौरी से मिलवा दिया, वो रुके ही नहीं और आप हैं कि कर ही नहीं रहे। इसका जवाब देते हुए सलमान ने कहा, “आमिर की बात ही अलग है। वो परफेक्शनिस्ट है। जब तक शादी को वो एकदम परफेक्ट नहीं बना लेगा।” सलमान के इस जवाब से वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो का नया सीजन 21 जून को नेटफ्लिक्स पर शुरू हो गया है। इस बार शो में कपिल के साथ सुनील ग्रोवर, अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा के साथ नवजोत सिंह सिद्धू भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह शो 30 मार्च 2024 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। पहला सीजन 13 एपिसोड के साथ 22 जून 2024 को खत्म हुआ। दूसरा सीजन 21 सितंबर से 14 दिसंबर 2024 तक चला। अब 21 जून से तीसरा सीजन शुरू हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here