नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद अब गांव की सरकार बनाने की तैयारी है। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण की आज वोटिंग होगी। पहले चरण में प्रदेश के सभी जिलों के 53 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के लिए मतदान होगा। बैलेट पेपर से वोट डाले जाएंगे। बस्तर संभाग में दोपहर 2 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वहीं बाकी जगह दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी। वोटिंग का समय खत्म होने के बाद उसी दिन ही मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। सेंसेटिव इलाकों में या विवाद की स्थिति में अगले दिन ब्लॉक में काउंटिंग होगी। इस तरह होगा बैलेट पेपर का रंग तीनों चरण मिलाकर इतने पदों पर हो रहा चुनाव प्रथम चरण में इतने प्रत्याशी मैदान में तीन चरणों में 1 करोड़ 58 लाख से अधिक मतदाता 3 चरण में चुनाव के लिए कुल 78 लाख 20 हजार 202 पुरूष मतदाता हैं। वहीं 79 लाख 92 हजार 184 महिला और 194 अन्य मतदाता हैं। तीनों चरणों के लिए कुल 1 करोड़ 58 लाख 12 हजार 580 मतदाता त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 में मतदान के लिए रजिस्टर्ड हैं। 31 हजार 41 मतदान केंद्र पंचायत चुनाव में पहले चरण के लिए 9 हजार 873 मतदान केंद्र बनाए हैं। वहीं तीनों चरण के लिए कुल 31 हजार 41 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। जिनमें से 7 हजार 128 संवेदनशील व 2 हजार 161 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र है। पहले चरण में इन 53 ब्लॉक में मतदान —————————– इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… 1. ई-रिक्शा चलाकर वोटर्स को लुभा रहीं विधायक संगीता,VIDEO:MLA कुंवर सिंह गाना गाकर मांग रहे वोट, निगम चुनाव में CM-वित्त मंत्री ने बनाई थी चाय छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का रंग चढ़ने लगा है। बालोद जिले में संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा चुनाव प्रचार के दौरान ई-रिक्शा चलाते, बड़ा बनाते नजर आईं। वहीं गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद अलग-अलग मंचों से गाना गाकर वोटर्स को लुभाते दिखे। पढ़ें पूरी खबर…
