34.3 C
Bhilai
Thursday, February 20, 2025

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दूल्हे ने निभाया फर्ज:धमतरी में दो दूल्हों ने शादी के दिन किया मतदान, कहा- विकास के लिए वोट जरूरी

छत्तीसगढ़ के धमतरी में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जहां दो दूल्हों ने अपनी शादी के दिन मतदान को प्राथमिकता दी। इस घटना ने स्थानीय मतदान केंद्र पर सभी का ध्यान आकर्षित किया। पहले दूल्हे ने बारात से लौटने के बाद सीधे मतदान केंद्र का रुख किया, जबकि दूसरे दूल्हे ने घर जाकर मतदान केंद्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दोनों दूल्हे अपने शादी के परिधान में मतदान केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों ने दूल्हों की इस पहल की सराहना की। दूल्हों ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सही प्रतिनिधि का चुनाव आवश्यक है, इसलिए शादी के व्यस्त दिन में भी उन्होंने मतदान को प्राथमिकता दी। उनका यह कदम अन्य मतदाताओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बना। धमतरी शहर से ग्राम भटगांव के शासकीय माध्यमिक शाला के पोलिंग बूथ क्रमांक 197 पर भिखम देवांगन करीब 1.30 बजे मतदान करने पहुंचे, जबकि ग्राम मुजगहन के प्राथमिकता शाला के पोलिंग बूथ क्रमांक 120 पर गोपाल कृष्ण गजपाल लगभग 10 बजे पहुंचे। रस्में पूरी करने के बाद मतदान केंद्र पहुंचा दूल्हा भटगांव निवासी भिखम देवांगन (दूल्हा) ने बताया कि उनकी शादी 14 फरवरी से शुरू हुई थी, फिर 16 फरवरी को दूल्हे बनकर बारात गए। 17 फरवरी को अर्जुन्दा के ग्राम कुर्दी से दुल्हन के साथ वापस लौटे और मंडप पर रस्में पूरी करने के बाद सीधे मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि मतदान करते हुए उन्हें सेलिब्रिटी जैसा महसूस हुआ और विकास के लिए मतदान किया है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि अपने मतदान का उपयोग जरूर करें। मां और बहन के साथ दूल्हे ने डाला वोट वहीं, मुजगहन निवासी गोपाल कृष्ण गजपाल (दूल्हा) ने बताया कि वह नवागांव कंडेल बारात गए थे, लेकिन बारात से वापस लौटते ही घर न जाकर सीधे मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने अपनी मां और बहन को साथ लाकर मतदान किया। गोपाल ने कहा कि मतदान करना उनका अधिकार है और इसे पहले पूरा किया। उन्होंने यह भी बताया कि लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए उन्होंने बारात से लौटने के बाद मंडप में न जाकर सीधा मतदान केंद्र जाना ठीक समझा। उनके इस कदम से अन्य लोगों में भी मतदान के प्रति उत्साह बढ़ा। यह घटना लोकतंत्र में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का एक बेहतरीन उदाहरण है, जो दर्शाता है कि व्यक्तिगत कार्यक्रम होने के बावजूद लोकतांत्रिक कर्तव्यों को प्राथमिकता दी जा सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles