छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के गीदम शहर में एक मुस्लिम युवक ने 15 साल की नाबालिग को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाकर अश्लील हरकत की। युवक की इस करतूत से आक्रोशित भीड़ ने उसे ढूंढने पहले मस्जिद को घेरा, फिर शहर में चक्काजाम कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी और उसकी दुकान तोड़ने की मांग की गई। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद जाम खोला गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार देर रात पुलिस ने FIR भी दर्ज कर लिया। मामला जिले के गीदम थाना क्षेत्र का है। अब जानिए क्या है पूरा मामला? दुकान का शटर खोल अंदर घुसे लोग आक्रोशित भीड़ ने मुस्लिम युवक की दुकान का शटर खोला और अंदर घुस गई। हालांकि इस बीच पुलिस ने सभी को कानून न तोड़ने की समझाइश दी। सभी को बाहर निकाला गया। माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। दोनों तरफ 1 किमी लगा लंबा जाम चक्काजाम से शहर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। दोनों तरफ करीब 1 किमी तक वाहन खड़े थे। हालांकि, कुछ देर बाद यात्री बसों को जाने दिया गया। फिर जाम खोल दिया गया था। ऐसे पकड़ाया आरोपी गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया कि, जब हमें मामले की जानकारी मिली तो हमने तुरंत एक्शन लिया युवक की तलाश की उसका फोन ट्रेस किया पता चला कि वह बीजापुर की तरह भाग रहा है। इस बीच बीजापुर की तरफ हम रवाना हुए और शहर से करीब 5 से 6 किलोमीटर की दूरी पर उसे पकड़ा गया। परिजन बोले- कड़ी कार्रवाई हो वहीं बच्ची के परिजनों का कहना है कि उनकी बच्ची के साथ इतनी घिनौनी हरकत की है। मुस्लिम युवक ने दुकान में अपना कपड़ा उतार कर प्राइवेट पार्ट दिखाया है। वह काफी डरी हुई है। हमने FIR दर्ज करवा दी है। बस पुलिस से एक ही मांग है कि आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और इस कृत्य की वजह से उसकी दुकान तोड़ी जाए। इस बात पर बनी जाम खोलने की सहमति गीदम नगर पंचायत के अध्यक्ष रजनीश सुराना ने कहा कि व्यापारी की बच्ची के साथ गंदी हरकत की है। पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया है। जिस जगह आरोपी की दुकान है वह टेंपल कमेटी की जगह है। लोगों की मांग के बाद प्रशासन की टीम ने आश्वासन दिया है कि दुकान खाली करवाई जाएगी। जिसके बाद सभी लोग मान गए और जाम खोल दिया। तहसीलदार बोले- नियम के तहत लेंगे एक्शन मामले की जानकारी मिलते ही गीदम तहसीलदार किशन मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि शहर के लोग सड़क पर उतर गए थे। चक्काजाम की स्थिति बन रही थी तो उसे क्लियर करवा दिया गया है। जानकारी मिली है कि आरोपी युवक मुस्लिम समुदाय का है। उन्होंने कहा कि, आरोपी और उसकी संपत्ति के खिलाफ जो भी हो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। SDOP ने कहा – पकड़ा गया आरोपी SDOP कलमजीत पाटले ने कहा कि, बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला आया है। लोगों में काफी आक्रोश है। सड़क पर चक्का जाम की स्थिति बनी हुई थी। लोगों से बातचीत करके मामले को सुलझाया गया। हमें जो भी शिकायत मिली है उस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ………………… ये खबर भी पढ़ें… भिलाई में नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार: होटल में ले जाकर बार-बार बनाए संबंध, गर्भवती हुई तो जान से मारने की दी धमकी दुर्ग-भिलाई की स्मृति नगर चौकी पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी गुरविंदर सिंह संधू ने बताया कि 26 जनवरी को एक महिला चौकी में शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी। उसने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ रेप हुआ है। पढ़ें पूरी खबर