दतिया में चोरों ने पहले डेयरी के सामने से प्लास्टिक की टंकी चुराई। डेयरी संचालक ने सोशल मीडिया पर चोरों की पहचान बताने पर इनाम वाला वीडियो डाला, जिससे डरकर चोर 4 दिन बाद खुद ही टंकी दुकान के सामने छोड़ गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जो अब वायरल हो रही है।
