जर्मनी के पर्यटक अपनी पत्नी के साथ साइकिल से भारत भ्रमण पर थे। 15 मार्च 2013 को एडवेंचर के लिए दतिया जिले के झरिया जंगल में रात करीब आठ बजे टेंट लगाया और आराम करने लगे। तभी आरोपित वहां पहुंचे और उनसे रुपये मांगे, मारपीट की और महिला पर्यटक के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। लैपटाप, मोबाइल, बैटरी, इयरफोन और नकदी भी लूट ली।
