दतिया राजपरिवार में राजेंद्र सिंह के निधन के बाद 30 अप्रैल 2020 को उनके बड़े बेटे अरुणादित्य देव को 14वां राजा घोषित किया गया था। अब दामाद ने रामनवमी के दिन अलग आयोजन कर खुद को राजा घोषित कर दिया। इसको लेकर समाज में नाराजगी है। हालांकि दामाद राहुल देव का भी अपना पक्ष है।
